UP: मच्छर मारने की दवा के छिड़काव से 16 महिला कर्मचारी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Spraying of mosquito repellant in UP (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नोएडा | ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 3 थाना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में मच्छर मारने की दवा छिड़कने से 16 महिला कर्मचारी बेहोश हो गई.

महिलाओं को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पहुंचे महिलाओं के परिजनों ने हंगामा किया और कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाए.

मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी में रविवार रात काम चल रहा था. इस दौरान प्रबंधन ने मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करवा दिया. दवा का छिड़काव काफी तीव्र स्तर पर किया गया था. जिसके चलते थोड़ी देर बाद कंपनी में काम कर रही महिलाओं की हालत बिगड़ना शुरू हो गई.

कंपनी में काम कर रही 16 महिला कर्मचारी बेहोश हो गई. इसके बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई. प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की मदद से बेहोश हुई महिलाओं को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया जा रहा है कि सभी महिलाओं की तबीयत फिलहाल ठीक है. लेकिन महिलाओं के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!