यूपी: लिफ्ट में कुत्ता लेकर जा रहे युवक को महिला द्वारा टोकना नहीं आया रास, दी गाली, पुलिस ने किया अरेस्ट

Dog continental-bulldog-2437110_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा से है यह खबर. यहां की एक सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जा रहे युवक ने महिला द्वारा रोके जाने पर उसे गाली दी. इसका वीडियो भी अब सामने आया है.

पुलिस से शिकायत से बाद, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पहले महिला और कुत्ते के मालिक के बीच बातचीत हो रही होती है. महिला कहती है कि आप कौन सी लिफ्ट इस्तेमाल कर रहे है. इस पर कुत्ते का मालिक जवाब देता है. महिला अपना विरोध जारी रखती है.

महिला फिर पूछती है कि आप कौन सी लिफ्ट इस्तेमाल कर रहे है. महिला तो इस शख्स से कोई गलत व्यवहार नहीं करती पर वो उनको गाली दे देता है.

महिला दरअसल, युवक से कहती है कि वो सर्विस लिफ्ट का इस्तेमाल करे पर वो ऐसा नहीं करता. युवक रेगुलर लिफ्ट का इस्तेमाल करता है जिससे सोसाइटी के लोग आया-जाया करते है.

कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस युवक पर अपना गुस्सा निकला और पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की.

DCP ग्रेटर नॉएडा ने जानकारी दी कि, “थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्यवाही कि जा रही है.”


The Hindi Post
error: Content is protected !!