पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, अक्टूबर 2020 से है जेल में बंद

Siddique-Kappan

सिद्दीकी कप्पन (फाइल फोटो)

The Hindi Post

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत दायर मामले में कप्पन को जमानत देने के आदेश दिए है।

कप्पन पर यूपी पुलिस ने UAPA के तहत मामला दर्ज किया था। वह अक्टूबर 2020 से जेल में बंद है। उनको 5 अक्टूबर 2020 को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद कप्पन अपने साथियों के साथ यूपी के हाथरस जा रहे थे जब उनको गिरफ्तार कर लिया गया था।

कप्पन की और से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले को सुना और उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।


The Hindi Post
error: Content is protected !!