शराब माफियाओं ने पुलिस का कुत्ता समझ कर दी हत्या, कुत्ते के मालिक ने दर्ज कराया मामला

labrador dog-g1d31e9a81_640

सांकेतिक तस्वीर | पिक्साबे

The Hindi Post

हाजीपुर | बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं पर एक कुत्ता की हत्या करने का आरोप लगा है. इस मामले में एक प्राथमिकी कुत्ते के मालिक द्वारा थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिघी लाल पोखर निवासी प्रभात कुमार ने आरोप लगाया है उनके कुत्ते की हत्या मात्र इसलिए कर दी गई क्योंकि शराब तस्करों को शक था कि यह पुलिस का कुत्ता खोजी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका काले रंग का लेब्रा डॉग प्रजाति का कुत्ता पटना से दो साल पूर्व खरीदा गया था. गांव के ही लोगों ने कुत्ते को जहर देकर और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

कुत्ते की हत्या का आरोप करीब आधा दर्जन लोगों पर लगाया गया है. कहा गया है कि कुत्ते को मारने वाले लोग देसी विदेशी शराब बेचने का काम करते हैं. आरोप है कि तस्करों ने पुलिस का खोजी कुत्ता समझकर उसे मार डाला.

इधर, हाजीपुर सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राघव दयाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!