यूपी के मुस्लिम परिवार ने घर पर की भगवान गणेश की स्थापना

Muslim family brings Ganpati home for seven days (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द की एक दुर्लभ तस्वीर तब देखने को मिली जब एक मुस्लिम महिला गणपति की प्रतिमा सात दिनों के लिए घर ले आई. रोरावर थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी निवासी रूबी आसिफ खान ने अपने घर भगवान गणेश की मूर्ति को लाकर पूरी रीति-रिवाजों के साथ स्थापित किया.

उन्होंने कहा, “हम मूर्ति को छह सितंबर को पानी में विसर्जित करने से पहले सात दिनों तक घर पर रखेंगे. मैं और मेरा परिवार हर दिन अनुष्ठान के अनुसार ‘पूजा’ करते हैं और भगवान को ‘मोदक’ अर्पित करते हैं.”

विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी ने कहा कि उन्हें भगवान गणेश में बहुत विश्वास है और उनके परिवार को भगवान को घर लाने में कोई आपत्ति नहीं है.

उन्होंने कहा कि उनका परिवार सभी त्योहार साथ मनाते है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो.

रूबी के पति, आसिफ खान ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के विश्वास का समर्थन किया है और पूरा परिवार उत्सव में भाग ले रहा है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!