यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार 20 फीट नीचे गिरी, एक की मौत

BMW car falls 20 feet from Yamuna Expressway
The Hindi Post

नोएडा | ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर करीब 20 फीट नीचे गिरकर पलट गई।

बीएमडब्ल्यू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति को मौत हो गई है, जबकि एक को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा नोएडा के थाना दनकौर में हुआ है। कार में सवार दोनो व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास एक बीएमडब्ल्यू कार नंबर एचआर 22 एम 0003 से दो व्यक्ति भरत व गौरव, नोएडा से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे से जा रहे थे।

किलोमीटर संख्या 11 के पास अत्यधिक गति के कारण कार अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक भरत की मृत्यु हो गई व घायल गौरव का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है।

दोनों व्यक्ति बहादुरगढ़ हरियाणा के रहने वाले बताये जा रहे है। थाना दनकौर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!