यूपी: टीचर ने मुर्गा बनाया तो तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा दसवीं का छात्र

Gun Pixabay cannon-gae6ae16a7_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

यूपी के प्रयागराज से एक अजीब खबर सामने आई है। यहां का एक स्कूली छात्र अवैध हथियार लेकर स्कूल पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अवैध तमंचा उसके पास चेकिंग करने के दौरान मिला।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दलपुर खास स्थित एक विद्यालय में शिक्षक ने अनुशासन बनाए रखने के लिए एक छात्र को डांटा और मुर्गा बनने को कहा। इस बात से नाराज छात्र, टीचर को सबक सिखाने के लिए स्कूल में तमंचा लेकर आ गया।

खास बात यह कि छात्र दसवीं में पढ़ता है और उसकी उम्र 15 साल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की और से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र पर आरोप है कि वो टीचर से डांट खाने के बाद, तमंचा लेकर स्कूल आ गया। यह घटना सोमवार को हुई। मंगलवार को वह बैग में तमंचा लेकर स्कूल आ गया। जब अन्य छात्रों को तमंचे के बारे में जानकारी हुई तो हड़कंप मचा।

जब स्कूल प्रबंधन को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

अब पुलिस यह जानना चाहती है कि छात्र यह तमंचा कहा से लेकर आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र यह तमंचा अपने दोस्त से मांग कर लाया था। पुलिस जांच कर रही है कि तमंचा कहा से खरीदा गया। दोनों लड़को को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!