यूपी: 70 वर्षीय वृद्ध पर लगा गैंग-रेप में शामिल होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
प्रतापगढ़ | उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक 70 वर्षीय व्यक्ति और चार अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) राकेश सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
आईजी ने एसपी (प्रतापगढ़) को घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है।
पुलिस ने दावा किया कि पीड़िता के पिता ने 70 वर्षीय व्यक्ति समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 328, 376 डी और 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत कुंडा पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

पीड़िता के पिता ने आरोपियों पर नाबालिग बेटी को करीब 15 दिनों तक बंदी बनाकर रखने और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बार-बार रेप करने का आरोप लगाया गया है।
पिता ने पुलिस को बताया कि कुंडा निवासी सचिन नाम का एक युवक उनकी बेटी के साथ एक स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। उन्होंने कहा कि सचिन 11 जुलाई की शाम को उनकी बेटी को बाहर ले गया था और नशीली चाय पिला दी थी।
लड़की ने पिता ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी बेहोश हो गई, तो उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
उन्होंने दावा किया कि न केवल सचिन बल्कि उनके भाई और बुजुर्ग समेत तीन अन्य लोगों ने उनकी बेटी के साथ अलग-अलग स्थानों पर बार-बार बलात्कार किया और फिर 26 जुलाई को उसे छोड़ दिया।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें धमकी दी, कि अगर पुलिस को मामले की सूचना दी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
उन्होंने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के इशारे पर उनके खिलाफ बकरी चोरी का फर्जी मामला दर्ज करने का भी आरोप लगाया।
आईजी राकेश सिंह ने कहा, एसपी (प्रतापगढ़) को घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपों की जांच करेगी और उसके अनुसार कार्रवाई करेगी।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस
