मुझे निशाना बनाने के लिए अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही बीजेपी : केजरीवाल

Arvind Kejriwal IANS (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | वरिष्ठ समाज सुधारक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखे जाने के कुछ घंटों बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) दावा किया कि भाजपा हजारे को उन्हें निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

केजरीवाल ने मीडिया से कहा, “जब जनता उनकी (भाजपा) नहीं सुनती, तो वो किसी को आगे कर देते है। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान, उन्होंने कुमार विश्वास को आगे कर दिया था, जिन्होंने मुझ पर आतंकवादी होने का आरोप लगा दिया था।”

केजरीवाल ने पत्र का जवाब देते हुए कहा, “जब सीबीआई को आबकारी नीति में कुछ नहीं मिला है, तो उन्होंने उन्हें (अन्ना हजारे) आगे कर दिया है।”

मंगलवार को मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की सीबीआई द्वारा तलाशी पर केजरीवाल ने कहा कि उनके डिप्टी को एक तरह से क्लीन चिट मिल गई है क्योंकि लॉकर में कुछ भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा, “जब भी हम सार्वजनिक जीवन में कदम रखते हैं, हमें जांच एजेंसियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मनीष सिसोदिया के आवास पर 14 घंटे की छापेमारी के बाद कुछ भी नहीं मिला।”

केजरीवाल ने कहा, “मुझे लगता है कि सीबीआई के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं क्योंकि सभी जांच राजनीति से प्रेरित हैं।”

उन्होंने सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण पर भाजपा के आरोपों का भी जवाब दिया।

केजरीवाल ने कहा, “वो पूछ रहे हैं कि हमने अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण क्यों किया। हमने बच्चों के पढ़ने के लिए कक्षाएं बनाई हैं। वे शौचालयों की संख्या पर भी सवाल उठा रहे हैं। हमने शौचालय इसलिए बनाया है ताकि हमारे छात्रों को परेशानी न हो।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!