सोनाली फोगाट मौत मामला: गोवा पुलिस ने क्लब मालिक को किया गिरफ्तार
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो | इंस्टाग्राम)
सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने शनिवार को कर्लीज क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इसी क्लब में सोनाली फोगाट, निजी सचिव सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर वासी के साथ अपनी मौत से पहले मौजूद थी।
इसके अलावा पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है जिसने सुखविंदर सिंह को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई की थी।
सुधीर और सुखविंदर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मौत मामले में चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके है।
दरअसल, पुलिस ने एक सीसीटीवी हासिल किया है जिसमें सुधीर, सोनाली को कुछ पिलाता हुआ नजर आ रहा है। सोनाली, इस पदार्थ को पीने से बच रही थी। पुलिस ने माना है कि इस तरल पदार्थ में कुछ मिलाया गया था। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि क्या मिलाया गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।
#SonaliPhogatDeath case | Anjuna Police detain a drug peddler who had supplied drugs to accused Sukhwinder Singh.
Two accused – Sukhwinder Singh & Sudhir Sangwan – were arrested by the Police yesterday. #Goa
— ANI (@ANI) August 27, 2022
आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया था कि सोनाली को जो ड्रिंक जबरदस्ती पिलाई गई थी उससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनका अपने पर कंट्रोल ही नहीं रह गया था। तबियत बिगड़ने के बाद, सुधीर सोनाली को क्लब के टॉयलेट में ले गया जहां वह दो घंटा रहे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने यह नहीं बताया कि दो घंटे टॉयलेट में क्यों रुके। वही पुलिस ने क्लब से उपलब्ध सभी सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए है।
वही अब पुलिस कर्लिज क्लब के मालिक से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसमें क्लब के कर्मचारियों के बयान भी शामिल है।
शुक्रवार को गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसी संभावना है कि पुलिस दोनों आरोपियों की 14 दिन की हिरासत की मांग करेगी।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
