यूपी: वर्दी में महिला कर्मचारी से मसाज करा रहे पुलिस अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Police official suspended for getting face massage done Prayagraj (1)
The Hindi Post

यूपी के प्रयागराज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस अधिकारी पार्लर में एक युवती से फेस मसाज करवाता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, निलंबित पुलिस अधिकारी, सब इंस्पेक्टर है। वो जिस समय फेस मसाज करवा रहे थे, उस समय ड्यूटी पर थे और वर्दी पहने हुए थे। उनके आचरण को वरिष्ठ अधिकारियों ने सही नही माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद, सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा पर कार्रवाई की गई। उनको सस्पेंड कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा राकेश शर्मा जब मसाज करवा रहे थे, उस समय किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा को मसाज कराते देखा जा सकता है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!