जम्मू-कश्मीर: ITBP जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 6 जवान हुए शहीद

Bus falls into Khai in Pahalgam in J&K 6 ITBP jawans dead (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आईटीबीपी (ITBP) जवानों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए. आईटीबीपी के 37 जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों को लेकर बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी जब यह बस खाई में गिर गई.

घायलों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के आर्मी हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है.

अधिकारियों ने कहा, अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी समाप्त कर आईटीबीपी के जवान बस से वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

सूत्रों के मुताबिक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह हादसा हुआ.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!