राजस्थान में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 1 करोड़ छात्रों ने देशभक्ति गीत गाए

1 crore students sing patriotic songs in Rajasthan (1)
The Hindi Post

जयपुर | राजस्थान में लगभग एक करोड़ स्कूली बच्चों ने भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत एक साथ देशभक्ति के गीत गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। राज्यभर के विभिन्न जिलों के इन छात्रों ने सुबह 10:15 से 10:40 बजे तक एक साथ देशभक्ति के गीत गाए।

मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राज्य की राजधानी के 26,000 स्कूली बच्चों की उपस्थिति में हुआ। इस उपलब्धि को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में जगह मिली है।

राजस्थान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि इस गायन कार्यक्रम में राज्य के 67,000 सरकारी और 50,000 निजी स्कूल शामिल थे।

गोयल ने कहा कि राज्यभर से नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब एक करोड़ बच्चों ने एक साथ 25 मिनट तक छह देशभक्ति के गीत गाए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!