मशहूर भोजपुरी गायक को 21 किलो गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार

Arrest Depositphotos_187607682_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | 100 से अधिक गाने गा चुके एक भोजपुरी गायक को राष्ट्रीय राजधानी में नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विनय शर्मा के रूप में पहचाने गए आरोपी को 21.508 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड के कर्मचारियों को 10 अगस्त को विशेष सूचना मिली थी कि विनय नाम का एक ड्रग तस्कर इंद्रपुरी के टोडापुर गांव के शास्त्री मार्ग टी प्वाइंट पर किसी से मिलने आएगा।

इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई, जिसने टोडापुर के पास जाल बिछाया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी विनय को देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी बंसल ने कहा, “पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से कुल 21.508 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।”

इसी के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गायक को गिरफ्तार कर लिया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!