आईएफएस अधिकारी ने 95 वर्षीय दादी को अपने छोटे भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर की शेयर, लोगों को आ रही है पसंद

95 year old dadi ties rakhi to her younger brother

Photo: Twitter@ParveenKaswan

The Hindi Post

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी प्रवीण कसवां ने ट्विटर पर रक्षाबंधन के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रवीण की 95-वर्षीय दादी अपने छोटे भाई को राखी बांध रही है।

प्रवीण में ट्वीट में लिखा, “रक्षा बंधन की शुभ कामनाएँ। घर पर मेरी 95 साल की दादी अपने छोटे भाई को राखी बांधते हुए। यही है भारतीय संस्कृति की झलक।”

Parveen Kaswan Rakshabandhan (1)

इस तस्वीर पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “बहन, भाई और आप बहुत खुशनसीब हैं।”

एक यूजर ने लिखा, “वाह सर, दादी जी को प्रणाम।”

7,000 से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को रीट्वीट कर चुके है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!