गुरुग्राम : नाइट क्लब में मेहमानों की पिटाई, छेड़छाड़ के आरोप में मैनेजर, 6 बाउंसर गिरफ्तार

Gurugram Bouncers (1)
The Hindi Post

गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने एक नाईट क्लब के मैनेजर और छह बाउंसरों को क्लब आए मेहमानों के साथ मारपीट और एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सोनू, मंदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश के रूप में हुई है। उन पर एक एमएनसी कंपनी के मैनेजर और उनकी महिला मित्रों की पिटाई करने का आरोप है।

घटना सात और आठ अगस्त की दरम्यानी रात की है, जब एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ उद्योग विहार फेज-2 स्थित कासा डांजा क्लब में सोमवार रात दो बजे गया था।

शिकायतकर्ता मयंक चौधरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 8-10 बाउंसरों के एक समूह ने उनकी महिला मित्र को अनुचित तरीके से छूने के बाद उनके साथ मारपीट की।

मयंक ने यह भी कहा कि बाउंसर्स ने उनकी महिला मित्रों को भी बुरी तरह मारा था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक पुरुष और महिला को सड़क पर बाउंसरों से मार कहते हुए देखा जा सकता है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!