यूपी: यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोगों की मौत की आशंका

Boat drowns in Yamuna in Banda (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

बांदा | यूपी के बांदा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बांदा के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत, एक नाव यमुना में डूब गई है। इस हादसे में करीब 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। नाव पर 35 से 40 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है।

अभी तक तीन शव बरामद हुए है। मृतकों में दो बच्चे और एक महिला शामिल है। 17 लोग लापता बताए जा रहे है।

स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। पुलिस, गोताखोरों को लगा के लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, लगभग तीन दर्जन लोग, एक नाव में सवार होकर यमुना नदी के पार जा रहे थे। अचानक, नाव तेज बहाव में फंस कर डूब गई।

पुलिस ने बताया कि 15 लोगों को बचा लिया गया है और 17 अन्य लापता है। तीन शव बरामद हुए है। अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है। गांव वालों के अनुसार, नाव पर 35 से अधिक लोग रहे होंगे।

बांदा के एसपी अभिनंदन ने मीडिया को बताया कि अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 17 अन्य लोग लापता है और तीन शव बरामद किए गए है। जल्द ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें यहां पहुंचने वाली है, जिसके बाद एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!