कोई लड़की कहे मैं सेक्स करना चाहती हूं, वो लड़की लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है: मुकेश खन्ना
नई दिल्ली । दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गये हैं। उनके लड़कियों के बारे में दिए विवादित बयान के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना का एक वीडिओ वायरल हो रहा है। उनको शायद यह नहीं पता एक आदमी शक्तिमान तब बनता है जब वह महिला की इज्जत करना सीखे। टीवी पर उड़ने से कोई इंसान शक्तिमान नहीं बनता। मैंने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें मैंने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
#mukeshkhanna 😶 pic.twitter.com/KJCDTpKM9Q
— abhay sinha (@abhay27042704) August 9, 2022
Watched full video of #MukeshKhanna after seeing posts about him “girls,sex dhanda”
He spoke about “love jihad” & asked girls not to tie rakhi to Ms
Now I got y they r posting only little part of his video to defame him
He was talking about online sex racket u shamless morons pic.twitter.com/LiyeZIpl2m
— Shruti (@kadak_chai_) August 10, 2022
दरअसल मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि, कोई लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वो लड़की लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है, आप उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो।
आईएएनएस