मुख्यमंत्री योगी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी से कहा: हरसंभव मदद करेंगे
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कल (10 अगस्त) को दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उनको तुरंत दिल्ली के AIIMS में भर्ती करवाया गया था जहां उनका इलाज जारी है।
यूपी के मुख्यमंत्री ने आज (11 अगस्त) को राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से फोन पर बात की और हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजू श्रीवास्तव के परिवार के संपर्क ने रहने को कहा।
सूत्रों ने कहा कि, राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है और वो आईसीयू (AIIMS) में वेंटीलेटर पर है।

58-वर्षीय राजू श्रीवास्तव, बुधवार सुबह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे जब वो बेहोश होकर गिर गए थे। उनको हार्ट अटैक आया था। उनको तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने राजू की एंजियोप्लास्टी की।
राजू श्रीवास्तव, 1990 के दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय है। वो उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
(इनपुट्स: आईएएनएस)
