बिहार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Nitish Kumar IANS (1)

नीतीश कुमार (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अब वो राजद के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे।

नीतीश जब राजभवन पहुंचे तो समर्थकों की भारी भीड़ ‘जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थी।

राजभवन से बाहर आकर नीतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच किसी तरह के मतभेद होने की बात पर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

इससे पहले मंगलवार सुबह जेडीयू विधायकों और सांसदों की बैठक हुई जिसके बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद आरजेडी-कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर उनके फिर से सरकार बनाने के कयास को बल मिल गया।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!