आजम खान की तबियत खराब, मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती

Azam Khan (1)

आजम खान (फाइल इमेज | आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल के एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, आजम खान को बुधवार रात भर्ती कराया गयाा।

बुलेटिन में कहा गया, “सभी परीक्षण गुरुवार को किए गए और 74 वर्षीय आजम खान फेफड़ों में संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती हैं। एक टीम उनकी देखभाल कर रही है और वह  उनकी  निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर और नियंत्रण में है।”

डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम आजम खान का इलाज कर रही है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!