‘महाभारत’ में नंद का रोल निभाने वाले अभिनेता रसिक दवे का निधन

Rasik Dave passes away (1)

Photo: Twitter/JD Majethia

The Hindi Post

मशहूर अभिनेता रसिक दवे का शुक्रवार रात को मुंबई में निधन हो गया। वो 65 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किडनी खराब होने की वजह से उनका निधन हुआ। वो पिछले दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे।

किडनी की समस्या के चलते वो पिछले दो साल से डायलिसिस करवा रहे थे।

रसिक दवे ने ‘महाभारत’ सीरियल में नंद का कैरेक्टर प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘संस्कार धरोहर अपनों की’, ‘कृष्णा’, ‘सीआईडी’ जैसे कई लोकप्रिय सीरियल्स में एक्टिंग की थी।

बॉलीवुड डायरेक्टर जेडी मजीठिया ने रसिक दवे के निधन की पुष्टि की। मजीठिया ने दवे के निधन पर दुख व्यक्त किया।

रसिक की शादी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की अभिनेत्री केतकी से हुई थी। उनके दो बच्चे है। रसिक हिंदी और गुजराती – दोनों भाषाओं में काम कर चुके थे। केतकी की मां सरिता जोशी भी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!