कॉलेज स्टूडेंट्स के Lip-Lock चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

Karnataka Lip Lock Challenge (1)
The Hindi Post

दक्षिण कन्नड़ | कर्नाटक के तटीय जिले दक्षिण कन्नड़ के मंगलुरु शहर में एक प्रतिष्ठित कॉलेज के छात्रों का एक निजी आवास पर अन्य छात्रों की उपस्थिति में लिप-लॉक (चुंबन) करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना छह महीने पहले मंगलुरु के एक फ्लैट में हुई थी. लिप-लॉक प्रतियोगिता के दौरान छात्र ट्रथ एंड डेयर गेम खेल रहे थे.

वहां मौजूद लड़कों में से एक ने, एक हफ्ते पहले वीडियो को व्हाट्सएप पर शेयर किया था. उन्होंने कहा कि यह घटना स्कूल प्रशासन के संज्ञान में आई और अधिकारियों ने छात्रों को चेतावनी देते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.

वीडियो बनाने वाले लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. शशिकुमार ने कहा कि घटना के संबंध में स्कूल प्रशासन या अभिभावकों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में एक कॉलेज का लड़का और एक लड़की एक साथ आ रहे हैं और जोश से स्मूच (चुंबन) कर रहे हैं. वहां उपस्थित बाकी छात्र उन दोनों को चियर करते दिख रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि छात्रों के समूह ने आपस में लिप-लॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया था.

छात्रों को स्कूल की यूनिफार्म में देखा जा सकता है और जब एक युवा जोड़ा एक-दूसरे को स्मूच कर रहा है, तो अन्य छात्र और छात्राएं कैजुअल रूप से बैठे दिख रहे है. एक लड़की अपने कॉलेज के दोस्त की गोद में लेटी होती है. लड़कों में से एक को अगले जोड़े को स्मूच करने के लिए बुलाते हुए सुना जा सकता है.

सूत्रों का कहना है कि छात्र एक प्रतिष्ठित कॉलेज के थे और वीडियो ने पारंपरिक तटीय जिले को झकझोर कर रख दिया और इसने राज्य भर में अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लिप लॉक प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!