उद्घाटन के पांचवें दिन धंस गई बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सड़क, वीडियो आया सामने

Bundelkhand expressway road caves in
The Hindi Post

बारिश ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। इस एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा धंस गया। पांच दिन पहले ही इस एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेस-वे के 195 किलोमीटर सलेमपुर के पास चित्रकूट की तरफ जाने वाली लेन की सड़क धंस गई।

सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

फिलहाल धंसी हुई सड़क को रिपेयर कर दिया गया है। सड़क धंसने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया था।

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को जालौन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से इस पर ट्रैफिक चलने लगा।

यह एक्सप्रेस-वे 28 महीनों में बन कर तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 296 किलोमीटर है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!