हरियाणा के बाद झारखंड की राजधानी में पशु-तस्करों ने महिला दरोगा को पिकअप से कुचला, हुई मौत

Sandhya Inspector (1)

महिला दारोगा संध्या टोपनो (फाइल फोटो)

The Hindi Post

रांची | रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला.

बुरी तरह जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया गया है कि खूंटी और गुमला जिले की पुलिस पशुओं की तस्करी करने वाले वाहनों का पीछा कर रही थी.

रांची पुलिस को भी सूचना थी कि पशुओं से लदे कुछ वाहन तुपुदाना होकर गुजरने वाले हैं. इसे लेकर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग के लिए हुलहुंडू के पास हाईवे पर तैनात थी. सुबह लगभग 3 बजे पशुओं से लदी एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर तेजी से गाड़ी चलाते हुए महिला दारोगा को रौंद कर भाग निकला. संध्या झारखंड पुलिस की 2018 बैच की अफसर थीं.

बाद में पुलिस ने दारोगा को रौंदने वाले वाहन को जब्त कर लिया. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन पर सवार पशु तस्कर भागने में सफल रहे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तस्करों के बारे में पता लगा रही है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!