नूपुर शर्मा की हत्या करने सीमा पार से आया पाकिस्तानी युवक, बीएसएफ ने पकड़ा

Rizwan Ashraf (1)
The Hindi Post

जयपुर | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के श्रीगंगागर जिले में हिंदूमल सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. पूछताछ में पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि वह पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करनी वाली बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा को मारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके आया है. बुधवार सुबह पुलिस ने इसकी पुष्टि की.

पाकिस्तानी नागरिक की पहचान रिजवान अशरफ के रूप में हुई है. उसने 16 जुलाई को रात करीब 11 बजे सीमा पार की. उसके पास से कई संदिग्ध सामान भी मिला हैं, जिसमें एक 11 इंच का धारदार चाकू भी शामिल है.

खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और मिल्रिटी इंटेलिजेंस एजेंसी की एक संयुक्त टीम ने पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि 24 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक रिजवान अशरफ को सीमा पर गश्त कर रही बीएसएफ की एक टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा. आरोपी को हिंदूमलकोट पुलिस को सौंप दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि रिजवान अशरफ रात करीब 11 बजे श्रीगंगानगर जिले से सटे हिंदू मलकोट बॉर्डर फेंसिंग के आसपास घूम रहा था. 16 जुलाई को पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ और उसने उससे पूछताछ की, लेकिन वह ठीक से जवाब नहीं दे सका. तलाशी लेने पर उसके पास से दो चाकू मिले, जिनमें से एक 11 इंच लंबा था. इसके अलावा धार्मिक किताबें, नक्शे, कपड़े और खाने-पीने की चीजें भी उसके पास से मिलीं है.


देखे वीडियो | यूपी: सरकारी स्कूल के शिक्षक का ट्रांसफर हुआ तो फूट-फूटकर कर रोये बच्चे, वायरल हुआ वीडियो


पूछताछ में आरोपी ने पुष्टि की कि वह उत्तरी पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन शहर का रहने वाला है. उसने अधिकारियों को बताया कि उसने नूपुर शर्मा की हत्या करने के इरादे से सीमा पार की थी. साजिश को अंजाम देने से पहले वह अजमेर दरगाह जा रहा था.

बीएसएफ ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया.

आईएएनएस

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!