18 साल की लड़की का आया 61 साल के शख्स पर दिल, दोनों ने की शादी

18 year old falls into love with 61 year old and marries him (1)

शमशाद और आसिया (यूट्यूब)

The Hindi Post

पाकिस्तान में एक 61 साल के शख्स और उनकी 18 साल की पत्नी की प्रेम कहानी और फिर शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण है दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर होना।  हालांकि यह नहीं पता चल पाया कि यह शादी कब हुई।

रावलपिंडी (पाकिस्तान) के रहने वाले शमशाद राणा और आसिया को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आसिया अपने पति से उम्र में 43 साल छोटी है। यह ही कारण है इस शादी के चर्चा में होने का।

एक यूट्यूब चैनल ने शमशाद राणा और आसिया से उनकी शादी को लेकर बातचीत की। दोनों का यह इंटरव्यू खूब देखा जा रहा है। उन्होंने दोनों से उनकी लव स्टोरी के बारे में जाना। वीडियो में आसिया यह कहते हुए नजर आती है कि “यह (अपने पति शमशाद के बारे में बात करते हुए) हमारे इलाके में गरीब लड़कियों की शादी करवाते थे। मुझे इनकी यह बात बहुत अच्छी लगी।”

आसिया ने आगे बताया, “मेरी एक-दो बार इनसे मुलाकात हुई थी और मोहल्ले वालों से भी इनके बारे में सुना हुआ था, तो मुझे यह बहुत अच्छे लगे। फिर मैंने फैसला लिया कि चलो मैं इनसे शादी कर लेती हूं।”

इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने फिर शमशाद से पूछा कि “इस उम्र में शादी हो जाना, इस पर क्या कहेंगे सर।” शमशाद ने जवाब दिया कि अल्लाह का बहुत शुक्र है मुझ पर कि इस उम्र (61 साल) में भी मुझे इस उम्र (18 साल) की लड़की मिल गई। मेरी शादी के दिन बड़े अच्छे गुजर रहे है। हम दोनों में अंडरस्टैंडिंग बहुत ज्यादा है।”

शमशाद ने कहा कि आसिया मेरा बहुत ख्याल रखती है। “यह (आसिया) मेरी बहुत रिस्पेक्ट करती है। इनकी पूरी फैमिली मेरी बहुत रिस्पेक्ट करती है।” आसिया ने भी यह ही जवाब दिया कि उसके शौहर उसका बहुत ध्यान रखते है और जो चाहिए होता है वो लेकर आते है। उसने यह भी कहा कि शमशाद उसका पूरा ध्यान रखते है और यहां तक की उसकी पूरी फैमिली का भी ख्याल रखते है।

जब आसिया से अपने से बहुत बड़े शख्स से शादी करने पर रिश्तेदारों की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि, “आप को तो पता है लोग बातें करने से बाज नहीं आते है। मैं कही भी जाती हूं फैमिली में या मोहल्ले में तो सब कहते है तूने क्या देखा उसमें (शमशाद में) कि इतने बड़ी उम्र के आदमी से शादी कर ली.. तो किसी को मैं बता नहीं सकती अपने दिल की। यह मुझे अच्छे लगे तो मैंने कर ली (शादी)। और लोगों का क्या है.. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!