रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बीच हुआ बड़ा हादसा, चलती गाड़ी पर गिरी चट्टान, 1 महिला की मौत, 10 घायल

Uttarakhand accident

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

रुद्रप्रयाग | मानसून सक्रिय होते ही पहाड़ों पर मुसीबतें बरसने लगी हैं. जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हो गई हैं. रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 पर चट्टान का मलबा गिरने से बोलेरो वाहन में सवार महाराष्ट्र की महिला की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए. घायलों को इमरजेंसी 108 के माध्यम से गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को लेकर मैक्स संख्या यूके13 टीए0380 गौरीकुंड से सोनप्रयाग आ रही थी. मुनकटिया के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया।. जिससे 10 यात्री घायल हो गए व एक महिला यात्री की मौके की मृत्यु हो गई. सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया.

इस हादसे में पुष्पा, उम्र 62 वर्ष, निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई. रेस्क्यू टीम ने शव को कटिंग उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर बाहर निकाला.

हादसे में घायल हुए लोगों की जानकारी

-ज्योति, पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र

-कल्पना, पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र

-राम सालुंके, पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र

-क्रशाना, पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र

-गौतम, पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार

-अंकित, शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार

-शिव, पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार

-रमेश, पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु

-टीका, राम उम्र 32 वर्ष नेपाल

-पलमन, पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!