उदयपुर: कन्हैया लाल के शरीर पर मिले 26 घाव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Kanhaiya Lal (1)
The Hindi Post

राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की सभी भर्त्सना कर रहे है. लोगों में रोष है. लोग कन्हैया लाल के हत्यारों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे है. इस बीच कन्हैया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बार धारदार हथियार से हमला करने की पुष्टि हुई है.

सूत्रों के अनुसार, कन्हैया लाल के शरीर पर 26 घाव मिले है. इसमें से कम से कम आठ घाव उनकी गर्दन या उसके आसपास है. बाकी घाव शरीर के अन्य हिस्सों में है. सूत्रों ने कहा कि, शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण कन्हैया की मौत हुई.

Mobile Guru

मंगलवार दोपहर को कन्हैयालाल की उदयपुर में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. कन्हैयालाल ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मुहम्मद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर समर्थन किया था. हालांकि नूपुर पहले ही अपने बयान पर माफी चुकी है.

राजस्थान पुलिस ने कन्हैया लाल की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान उदयपुर के सूरजपोल इलाके के निवासी गोस मोहम्मद, बेटे रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के बेटे रियाज के रूप में हुई है.

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस

गोस मोहम्मद और रियाज ने कन्हैया लाल की हत्या की जिम्मेदारी एक वीडियो जारी करके ली थी. उन्होंने कहा था कि इस हत्याकांड को अंजाम पैगम्बर मोहम्मद की शान में गुस्ताख़ी करने के लिए दिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!