सीएम उद्धव ठाकरे एक्शन में, बागी मंत्रियों के विभाग छीने

Uddhav Thackeray (3) (1)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो | ट्विटर)

The Hindi Post

मुंबई | महा विकास अघाड़ी सरकार के अस्तित्व को खतरे में डालने वाले अभूतपूर्व राजनीतिक संकट के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को सभी नौ बागी मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए और यह विभाग अन्य मौजूदा मंत्रियों को आवंटित कर दिए.

ठाकरे के अनुसार, सभी विभागों में कामकाज सुचारू रूप से हो और पांच कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रियों की अनुपस्थिति के मद्देनजर, यह निर्णय जनहित में लिया गया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि संबंधित बागी मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के विभागों का काम अगले आदेश तक मौजूदा मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को सौंप दिया गया है.

Mobile Guru

बागी गुट के नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे के शहरी विकास, लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) की जिम्मेदारी मंत्री सुभाष देसाई को सौंपी गई है. वहीं मंत्री गुलाबराव रघुनाथ पाटिल के जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का जिम्मा अनिल दत्तात्रेय परब को दिया गया है. मंत्री दादाजी भूसे से कृषि मंत्रालय एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग छीनकर शंकर यशवंतराव गडख को दिया गया है. वहीं उदय सामंत से उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा लेकर आदित्य ठाकरे को सौंपा गया है.

इसी तरह के परिवर्तन उन राज्य मंत्रियों के लिए प्रभावी किए गए हैं जो बागी हो गए हैं और वर्तमान में एक सप्ताह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं. इसलिए अब उनके विभागों को अगले आदेश तक मौजूदा मंत्रियो को सौंपा गया है.

यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें सभी बागी मंत्रियों की ‘ड्यूटी पर वापसी’ की मांग की गई है.

शिवसेना के बागी विधायक वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं और इससे महाराष्ट्र में सियासी संकट पैदा हो गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!