मां बनने वाली है आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर लिखा “हमारा बच्चा.. जल्द आ रहा है”

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

फोटो आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट से

The Hindi Post

मुंबई | हिदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इस खुशी के मौके पर आलिया ने फैंस के साथ जानकारी साझा की कि वो मां बनने वाली है। सोमवार को सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमेंअभिनेत्री अपनी सोनोग्राफी करवाती नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति रणबीर स्क्रीन पर बच्चे को देख रहे हैं।

इस बेहद प्यारी फोटो में आलिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारा बच्चा। जल्द ही आ रहा है।”

सोशल मीडिया पर यह जानकारी जैसे ही आई तो फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

आलिया और रणबीर के इंडस्ट्री के दोस्त जैसे करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय सहित कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में आलिया और रणबीर को बधाई दी।

बॉलीवुड स्टार कपल आलिया और रणबीर 2018 में ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मिले थे, यहीं पर दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी कर ली थी।


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!