ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 5वीं बार तलब किया

Rahul Gandhi (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने पांचवीं बार मंगलवार को तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय अब तक राहुल से करीब लगभग 40 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

राहुल से कथित तौर पर कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई है।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले कांग्रेस नेता ने यंग इंडियन द्वारा लिए गए किसी भी तरह के कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया था।

राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा (दिवंगत) इस तरह के मामलों को देखते थे। वोरा की यंग इंडियन में 12 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि राहुल गांधी और उनकी मां और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी की 76 फीसदी हिस्सेदारी थी।

एक सूत्र ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें वाई-एजेएल सौदे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि इसे वोरा देखते थे।”

सोनिया गांधी को भी इसी मामले में 23 जून को तलब किया गया है।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!