अब प्रयागराज में हिंसा के आरोपी जावेद के घर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल मौजूद
प्रयागराज के अटाला में नमाज के बाद हुए भीषण बवाल पर सरकार की नजरे अब टेढ़ी है। एक्शन के मूड में बैठी सरकार ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
अटाला में हुई हिंसा के आरोपी जावेद पंप के यहां बुलडोजर से घर को ध्वस्त किया जा रहा है। इस हिंसा में पुलिस जावेद को मास्टरमाइंड मान रही है।
मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
पुलिस ने हिंसा के आरोपियों की सूची बना ली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के घर को ध्वस्त करने का नोटिस लगाया था। 12 जून को घर को खाली करने का नोटिस दिया गया था। प्राधिकरण का यह कहना था कि यह घर अवैध रूप से बनाया गया है।
#WATCH | Demolition of the “illegally constructed” residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed underway, after the Prayagraj Development Authority (PDA) earlier put a demolition notice at the residence. pic.twitter.com/p1okHrFyz7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022
जावेद पंप को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक 65 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
