फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की बाथरूम में मिली लाश, सुसाइड का मामला दर्ज
जानी-मानी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला शनिवार को हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स में अपने बुटीक स्टूडियो में मृत्य पाई गई। उन्होंने कथित तौर पर खुद की जान ले ली।
35 वर्षीय फैशन डिजाइनर की मृत्य देह उनके बाथरूम में मिली।
पुलिस ने कहा कि उनको चौकीदार से इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, प्रत्युषा के बाथरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल मिली है। ऐसा माना हा रहा है कि प्रत्युषा ने कार्बन मोनोऑक्साइड कंज्यूम कर ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंजारा हिल्स पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच चालू कर दी है। शव को ओसमानिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया है और कहा कि पोस्टमॉर्टेम हो गया है।

पुलिस को बुटीक से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रत्युषा ने कथित तौर पर लिखा है कि वो अपने एकाकी जीवन से तंग आ गई है। उन्होंने यह भी लिखा कि वो अपने पैरेंट्स पर बोझ नहीं बनना चाहती।
पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि प्रत्युषा ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वो डिप्रेशन में थी।
चौकीदार ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह प्रत्युषा बुटीक आई थी पर जब वो दोपहर तक बाहर नहीं आई तो उसने अंदर जा कर देखने की सोची। चौकीदार ने उनके स्टूडियो के दरवाजे को लगातार खटखटाया और जब कोई रिस्पॉन्स नही मिला तो उसने पुलिस को सूचना दी।
बाद में जब पुलिस आई तो प्रत्युषा का शव बाथरूम में मिला।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क (इनपुट्स: आईएएनएस)
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
