यूपी में 21आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, लिस्ट में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का भी नाम

Neha Sharma DM

आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा

The Hindi Post

कानपुर की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा का सरकार ने तबादला कर दिया है. दरअसल, यूपी में 21 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस लिस्ट में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का भी नाम है.

नेहा शर्मा को स्थानीय निकाय का निदेशक बना कर ट्रांसफर किया गया है.

कानपुर के डीएम के तौर पर अब विशाख जी को कमान सौपी गई है.

इसी तरह लखनऊ की डीएम अभिषेक प्रकाश को भी बदल दिया गया है. सूर्यपाल गंगवार को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के डीएम का भी ट्रांसफर हो गया है. अब वहां के नए डीएम होंगे कृष्णा करुणेश. सौम्या अग्रवाल को बलिया का डीएम बनाया गया है. वही इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है.

प्रियंका निरंजन को बस्ती और चांदनी सिंह को जालौन का डीएम नियुक्त किया गया है.

अवनीश कुमार राय को इटावा और रवि रंजन को फिरोजाबाद के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सब मिला के 9 जिलों के डीएम को बदला गया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!