सोनिया गांधी हुई कोरोना से संक्रमित, 8 जून को होना है ED के सामने पेश

Sonia Gandhi (1)

सोनिया गाँधी (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई है. यह जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने दी. उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी को हल्का बुखार है और उन्होंने अपने को आइसोलेट कर लिया है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

सुरजेवाला ने कहा कि जो कांग्रेस नेता उनके संपर्क में आए है उनसे जाँच करवाने के लिए अपील की गई है.

आपको बताते चले कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना है. प्रवर्तन निदेशालय ने उनको 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है.

सुरजेवाला ने कहा कि श्रीमती गांधी 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष प्रस्तुत होगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!