गोवा पुलिस ने पूनम पांडे के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Poonam Pandey
The Hindi Post

पणजी | गोवा पुलिस ने अभिनेत्री पूनम पांडे के खिलाफ ‘नग्न शूटिंग और अश्लीलता’ फैलाने के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। पूनम ने नवंबर 2020 में कानाकोना के चपोली बांध (गोवा में स्थित) पर कथित रूप से एक अश्लील वीडियो शूट किया था। इसको लेकर उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। यह वीडियो शूट करने की घटना दो साल पुराणी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने पिछले हफ्ते पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामला स्वीकार होने के बाद स्थानीय अदालत उनके खिलाफ समन जारी करेगी।”

शूटिंग के खिलाफ कानाकोना में स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद, राज्य के गृह विभाग ने इस मुद्दे पर तत्कालीन पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया था।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!