मोदी ने शिमला में मां हीराबेन की पेंसिल से बनाई गई तस्वीर लेने के लिए तोड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल

Modi breaks security protocol to accept mother's portrait in Shimla (1)
The Hindi Post

शिमला | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिमला में अपनी मां हीराबेन की पेंसिल से बनाई गई पेंटिंग लेने के लिए उच्च सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया।

दरअसल प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान एक लड़की के पास उनकी मां की पेंसिल से बनी तस्वीर देखी, जिसके बाद लड़की से मिलने के लिए उन्होंने अपने काफिले को रोकने के लिए कहा। लड़की से मुलाकात कर उन्होंने उसको आशीर्वाद भी दिया।

गरीब कल्याण सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी में मौजूद मोदी ने हाथ से उनकी मां का चित्र बनाने के लिए लड़की को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने पीएम मोदी के पैर छुए और पूछने पर बताया कि वह शिमला की रहने वाली है।  प्रधानमंत्री मोदी ने लड़की से पूछा, “क्या नाम है बेटा… क्या खुद बनाती हो (तस्वीर)..  इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा, “कितने दिन में बनाया”.. लड़की ने जवाब दिया एक दिन में. प्रधानमंत्री यहाँ नहीं रुके, उन्होंने लड़की से अगला प्रश्न किया, “कहा रहती हो”, इसका जवाब में लड़की ने कहा सर यही शिमला में

लड़की ने मोदी से कहा, “मैंने आपका भी चित्र बनाया है।”

शिमला की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की और ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!