पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा: सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर 24 गोलियों के घाव

Sidhu Moosewala (3) (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर 24 घाव मिले है। यह गोलियों के घाव है। इस बात का खुलासा मूसेवाला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक अंदरूनी अंगों को चोट लगने और अधिक खून बह जाने की वजह से सिद्धू की मौत हुई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दो मिनट से कम समय में सिद्धू पर 30 राउंड फायरिंग की गई थी।

सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल ने किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों को सौप दिया गया। अभी से थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मूसेवाला की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

वो गाड़ी जिसमें सिद्धू मूसेवाला अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे. इसी गाड़ी को हमलावरों ने निशाना बनाया था
वो गाड़ी जिसमें सिद्धू मूसेवाला अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे. इसी गाड़ी को हमलावरों ने निशाना बनाया था

आपको बताते चले कि सिद्धू मूसेवाला अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे जब उन पर अचानक हमला हो गया। हमलावरों ने उनको संभालने का मौका भी नहीं दिया और उन पर अंधाधुन फायरिंग कर दी जिससे उनकी जान चली गई।

इस घटना में सिद्धू के दो दोस्त भी घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!