कैनेडियन रैपर ड्रेक ने सिद्धू मूसेवाला की माँ के साथ शेयर की उनकी तस्वीर, लिखा – RIP Moose

Drake 1 (1)

ड्रेक (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

लॉस एंजिलस | कैनेडियन रैपर ड्रेक ने लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर शोक व्यक्त किया है जिनकी रविवार को दिनदहाड़े पंजाब के मनसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ड्रेक ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मूसेवाला और उनकी मां की एक तस्वीर साझा की।

Sidhu Moosewala 2 (2) (1)

उन्होंने कैप्शन में लिखा, आरआईपी मूस (RIP Moose)।

मूसेवाला महिंद्रा थार एसयूवी में सवार थे जब उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं।

मूसेवाला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!