मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा के गैंगस्टर ने ली

Sidhu Moosewala (4) (1)

सिद्धू मूसेवाला (फोटो: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

चंडीगढ़  | कनाडा के रहने वाला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldi Brar) ने रविवार को पंजाब में गायक से अभिनेता-राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी है। पंजाब पुलिस इससे पहले गिरोह के कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्या पर दुख जताया और लोगों से शांत रहने की अपील की।

मान ने ट्वीट किया, “सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। जो लोग भी इसमें शामिल है उनको बक्शा नहीं जायेगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूँ।”

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में रविवार को पंजाब के मनसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने उन्हें गोली मार दी। वह 29 वर्ष के थे। मूसेवाला के लाखों प्रशंसक हैं।

मूसेवाला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि मूसेवाला को मृत लाया गया, जबकि उनके दो अन्य दोस्तों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!