शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर साइंटिस्ट ने ले ली अपनी जान, पुलिस कर रही जाँच

Dead Body

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक वैज्ञानिक ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक सरकारी कार्यालय की इमारत से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 55 वर्षीय राकेश मलिक ने नई दिल्ली के मध्य में स्थित शास्त्री भवन की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि शास्त्री भवन के नियंत्रण कक्ष से सोमवार अपराह्न् तीन बजकर छह मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो शास्त्री भवन के गेट नंबर दो के सामने मलिक मृत पड़े मिले। दिल्ली पुलिस की एक क्राइम टीम ने उस इलाके की भी जांच की जहां शव मिला था।

अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

डीसीपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!