यूपी: उतर गया विग और गंजा निकला दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Marriage IANS222

प्रतीकात्मक इमेज/आईएएनएस

The Hindi Post

उन्नाव | शादी का मंडप सजा था. लड़का और लड़की पक्ष दोनों व्यस्त थे. मेहमान भी खाने-पीने का लुफ्त उठा रहे थे. इसी बीच शादी की कुछ रस्में पूरी हो चुकी थीं और मुख्य रस्म सुबह होने थी. पर इससे पहले यह रस्में हो पाती पूरा सीन ही बदल गया.

हुआ यूं कि जब मंडप में दूल्हा पहुंचा तो वह चक्कर खा कर गिर पड़ा. वह बेहोश हो गया था. जैसे ही वह जमीन पर गिरा, उसका विग उतर गया और सभी ने देखा कि वह तो गंजा है.

दुल्हन भी यह सब देख कर अचंबित रह गई. उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने गंजा दूल्हा देखकर शादी करने से इंकार कर दिया. दुल्हन के परिवार ने कहा कि उनको दूल्हे के गंजे होने की जानकारी नहीं थी.

समझाने के बाद भी दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही.

मामला स्थानीय थाने तक पहुंचा लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी दुल्हन नहीं मानी.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में, एक पंचायत बुलाई गई और लड़की के परिवार ने कहा कि उन्होंने शादी के लिए 5.66 लाख रुपये खर्च किए हैं.

इसके बाद दूल्हे पक्ष ने उनकी मांग मान ली और दुल्हन के पिता को पैसे लौटा दिए.

बारात बिना दुल्हन के कानपुर लौट आई.

दुल्हन के चाचा ने कहा कि दूल्हे के परिवार को यह बात नहीं छिपानी चाहिए थी कि दूल्हा गंजा था.

उन्होंने कहा कि “हम दुल्हन को मानसिक रूप से तैयार कर सकते थे और तब वह चौंकती नहीं. आप असत्य पर शादी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.”

परियार थाना प्रभारी रामजीत यादव ने संवाददाताओं को बताया कि दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!