रब ने बना दी जोड़ी… 3.5 फीट का दूल्हा और 3 फीट की दुल्हन

marriage dwarf marriage (2) (1)

फोटो: हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

यूपी के रामपुर के लोग एक ऐसी शादी के गवाह बने जिसने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की कहावत को चरितार्थ कर दिया। इस शादी में एक 3.5 फीट लंबा दूल्हा था और उसकी तीन फीट लंबी दुल्हन। यह शादी शनिवार को रामपुर में हुई। दूल्हा संभल से बारात लेकर रामपुर आया था।

दरअसल, संभल के मोहम्मद रेहान की छोटे कद की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। हाल फिलहाल में उनको रामपुर में एक लड़की का पता चला जो तीन फीट की है। बस फिर क्या था रेहान ने तहसीन के यहां रिश्ता भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीन के घर वाले भी बहुत वक्त से लड़का ढूंढ रहे थे पर कोई सही रिश्ता मिल नहीं रहा था। क्योंकि तहसीन केवल तीन फीट की है इसलिए लड़का उनकी लंबाई के हिसाब से चाहिए था। ऊपर वाले ने तहसीन की शादी करने की इच्छा पूरी कर दी। रेहान के यहां से रिश्ता आ गया। बिना देर के तहसीन के माता और पिता ने रिश्ता स्वीकार कर लिया। इसलिए झट मंगनी और पट शादी कर दी गई।

यह शादी 14 मई को हुई और इसके गवाह लड़का और लड़की के परिवार के आलावा गांव के लोग भी बने। रेहान बारात लेकर रामपुर आए। यहाँ बारातियों का स्वागत हुआ और नाश्ता खिलाया गया। इसके बाद काजी ने निकाह पढ़वाया और बड़ी तादाद में लोग इस शादी समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद रेहान और तहसीन खुश दिख रहे थे। बाद में रेहान तहसीन को लेकर संभल रवाना हो गए।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post
error: Content is protected !!