अक्षय कुमार हुए कोरोना संक्रमित

Akshay

Photo Via IANS

The Hindi Post

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोरोना से संक्रमित हो गए है। इसकी जानकारी अक्षय ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की।

अक्षय कुमार कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) में हिस्सा लेने वाली टीम में शामिल थे। कोरोना होने के कारण वह अब कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं लेंगे।

इस फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसलिए भारत से एक प्रतिनिधिमंडल इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने जायेगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नितृत्व करेंगे।

यह फेस्टिवल 17 मई से शुरू होने जा रहा है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post
error: Content is protected !!