एक्टर-मॉडल शहाना अपने घर पर मृत्य मिली, परिवार ने पति पर लगाया मर्डर का आरोप

Sahana (1)

Photo: (Instagram/sahana_official1)

The Hindi Post

मॉडल और एक्टर शहाना अपने घर कोझीकोड (केरल) में गुरुवार रात को मृत्य पाई गई। इतेफाक से गुरुवार को ही उनका जन्मदिन था।

द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार, शहाना का परिवार जो कासरगोड (केरल) में रहता है को गुरुवार आधी रात के बाद पता चला कि शहाना मृत्य मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहाना के पति सज्जाद को पूछताछ के लिए पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

शहाना के परिवार ने आरोप लगाया है कि शहाना का मर्डर किया गया है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शहाना अपने पति के हाथों घरेलु हिंसा का शिकार हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शहाना की सज्जाद से शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

शहाना की मां ने मातृभूमि न्यूज को बताया कि, “मेरी बेटी अपना जीवन खत्म नहीं कर सकती। वो मुझे शिकायत किया करती थी कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस को मामले की जांच करके मेरी बेटी को न्याय देना चाहिए।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, वही सज्जाद ने दावा किया कि उसने शहाना को बाथरूम में मृत्य अवस्था में देखा।

शहाना ने कुछ विज्ञापनों में काम किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!