आईपीएल 2022: रविंद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी धोनी को सौंपी

Ravindra Jadeja

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ दी है। चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा शनिवार शाम को की।

चैन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एक बयान जारी करके कहा कि जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा कप्तानी सौप देंगे।

सीएसके ने कहा कि उन्होंने (रविंद्र जडेजा) इस बारे में धोनी से आग्रह किया है जिसे धोनी ने स्वीकार भी कर लिया है।

आपको बताते चले कि सीएसके को आईपीएल 2022 में 8 में से 6 मैच में हार मिली है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!