इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से एक की मौत, दो घायल

Electric Scooter modern-urban-black-moped-white-background-3d-illustration (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना 19 अप्रैल की रात उस घर में हुई, जहां बैटरी चार्ज हो रही थी।

इस घटना में 80 वर्षीय व्यक्ति बी. रामास्वामी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बी. प्रकाश और बेटी कमलाम्मा उन्हें  बचाने की कोशिश में झुलस गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्फोट उस कमरे में हुआ, जिसमें रामास्वामी सो रहे थे। उनका बेटा प्रकाश एक साल से ईवी स्कूटर का इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामास्वामी को पहले निजामाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में हैदराबाद ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने प्योर ईवी (Pure EV) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बीच प्योर ईवी (Pure EV) ने एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा अफसोस जताया है।

उन्होंने कहा, “हमें घटना पर गहरा खेद है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।” उन्होंने कहा कि वह  स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है और उपयोगकर्ता से विवरण मांग रहा है।

ईवी (Electric Vehicle) निर्माता ने यह भी कहा कि उसके पास डेटाबेस में उपयोगकर्ता द्वारा इस वाहन या सेवा की बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह जांच कर रहा है कि वाहन सेकेंड हैंड बिक्री के माध्यम से खरीदा गया था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!