पश्चिमी दिल्ली में 36 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

Rape (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में 36 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान नानवीन सिंह भंडारी (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है, जिन्हें अपराध करने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी।

जिसके बाद, पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (अपराध करने के इरादे से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।”

अधिकारी ने कहा, “आगे की जांच जारी है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!