पत्नी ने सोते हुए पति का सिर काट कर घर के मंदिर में लटकाया

Crime Depositphotos_24534333_S (1)

सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

अगरतला | त्रिपुरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक 42 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने 50 वर्षीय पति का सिर काट दिया और अपने परिवार के पूजा कक्ष के सामने खून से लथपथ सिर लटका दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी साबित्री तांती को गिरफ्तार कर लिया है जिसने कथित तौर पर अपने पति रवींद्र तांती का सिर ‘दाव’ (एक तेज धार वाले हथियार) से काट दिया जब वह शुक्रवार की देर रात खोवाई जिला के रामचंद्र घाट में अपने घर पर सो रहा था।


यह भी पढ़े – पेटीएम के सीईओ (Paytm CEO) को दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बाद में मिली थी जमानत, जाने क्या है पूरा मामला


दंपति के दो नाबालिग बच्चे हैं।

पुलिस को अभी तक नृशंस हत्या के कारण का पता लगाना है, लेकिन पड़ोसियों ने कहा कि महिला पिछले कुछ हफ्तों से किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।

फॉरेंसिक टीम ने मौके का दौरा किया है और अपराध के सबूत जुटाए हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!